Report : Arun Kumar

By : Uptv Desk

महराजगंज : बढ़ती ठंडी में कोहरे का कहर देखने को मिला। सुबह सुबह स्कूल बस में सवार होक महराजगंज र स्कूल  जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क पर मोड़ते समय अचानक पलट गई। जिससे कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई है जिनका इलाज़ जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के बैरिया गांव के कब्रस्तान के समीप नहर पुलिया पर “कुल्लिया आयशा निस्वा स्कूल” की बस संख्या UP, 42T4559 पलट गई। बस पलटने से बस में मौजूद कुछ स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आई जिनका प्राथमिक उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वही मौके पर पहुँचे ग्रामीणों व राहगीरों ने श्यामदेउरवा पुलिस के साथ मिलकर बस का शीशा तोड़ कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। बस पलटने से कुछ बच्चों को हल्की चोटे आई जिनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बैरिया के पास बच्चों से भरी एक स्कूली बस कोहरे के कारण मोड़ते समय पलट गई थी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मय फोर्स पहुँच स्कूली बच्चों का रेस्क्यू किया गया, कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई थी जिनका ततपरता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज़ कराते हुए घर भेज दिया गया, किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है।

0Shares
error: Content is protected !!