महराजगंज : रील बनाने का बुख़ार आज कल युवाओं पर इस कदर चढा है चुटकी भर फॉलोवर्स बटोरने का लिए युवा “लॉ एंड आर्डर” की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। रील के चक्कर मे एक युवा ने भरे बाजार में असलहे से हवा में फायर झोंक दी, जिसका वीडियो बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पनियरा थानाक्षेत्र के पकड़ी – खुटहा मार्ग पर एक युवा रील बनाते हुए क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए मुड़ीला बाजार में दिन – दहाड़े असलहे से फ़ायर झोंक दिया।

वही कैमरे से सामने वीडियो शूट होता देख युवा ने भौकाल के साथ कैमरे के पीछे खड़े क़रीब आधा दर्जन युवाओं की आवाज पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल होने लगा।

सूत्रों के मुताबिक भरी बाजार में आधा दर्जन युवाओं के साथ मनीष गुप्ता पुत्र कृष्णा गुप्ता को दिनदहाड़े असलहे से फायर करता देख अफरा – तफरी मच गई। बाजार में हुए हर्ष फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वही इस घटने का वीडियो वायरल होने के बाद से पनियरा क्षेत्र की पुलिस उक्त रील के शौक़ीन युवा की तलाश में जुट गई है। वही लोगो के बीच कौतूहल मचा है पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाई के बाद भी क्षेत्र में अपना भौकाल और दबदबा बनाने वाले उक्त युवा के जहन में पुलिस का तनिक डर नही दिख रहा। बहरहाल देखना यह होगा कि पनियरा पुलिस की कार्यवाई इस युवा के रसुख के चौखट तले दम तोड़ देती है या फिर रील के बुख़ार से तप रहे इस युवा की दवाई होती है।

खुटहा चौकी इंचार्ज ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जाँच की जा रही है, जाँच कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जाएगी।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!