महराजगंज : भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया. गर्भावस्था में प्रसव की महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत.

शनिवार की दोपहर भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सीएमएस डॉ एपी भार्गव के नेतृत्व में जिला संयुक्त चिकित्सालय के महिला चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षारत अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया साथ ही ब्लड कलेक्शन एंड टॉन्सपोरेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

पंकज चौधरी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि लंबे समय से महिला अस्पताल में अपना चिकित्सकों से परामर्श लेने आए गर्भवती महिलाओं को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने में अतिरिक्त बोझ पड़ता था अब अस्पताल में परामर्श और अपना इलाज कराने आई महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी.

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सीएमओ डॉ0 दिलीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया वही सीएमएस डॉ0 एपी भार्गव ने चिकित्सकों की टीम के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल समेत जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0 ) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा व जिला संयुक्त चिकित्सालय के समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!