महराजगंज : निचलौल थानाक्षेत्र के बरोहिया – पचमा चौराहे पर किराने की दुकान बंद कर घर जाते समय किराना संचालक पर रुपयों से भरा बैग छिनने की कोशिश में बाइक सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी.

गोली चलते ही किराना संचालक सहम उठे. पैसो का बैग छिनने में असफल होकर तीनो बदमाश गोली चलाकर भागने लगे. किराना संचालक का शोर – गुल सुनकर घटना कारित कर भाग रहे बदमाशों को चौराहों पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

पकड़े गए बदमाशो में दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए वही एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. सड़क पर गिरी बाइक में टंगे झोले में से कई नेपाली नंबर प्लेट भी बरामद हुए है. वही घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँचे पुलिस अफसर जाँच में जुट गए साथ ही पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुट गए.

0Shares
error: Content is protected !!