महराजगंज : परतावल विकासखंड के एक रोजगार सेवक ने बिना कार्य कराए ही एक ग्रामीण के खाते में मजदूरी भेज कर सरकारी धन का बंदरबांट किया है जिसकी शिकायत उक्त पीड़ित ग्रामीण ने जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से मुख्यमंत्री को भेजकर जांच की मांग की है.

मिली जानकारी के मुताबिक परतावल विकासखंड के ग्राम सभा बेलवा बुजुर्ग में तैनात रोजगार सेवक अमित कुमार पटेल पर वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में उक्त ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल पुत्र कुंअर ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात रोजगार सेवक अमित कुमार पटेल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना मनरेगा मजदूरी किये ही हमारे खाते मे मजदूरी दिखा कर फर्जी तरीके से सरकारी धनराशि भेज कर लूटपाट किया गया है. उक्त स्थान पर मजदूर कार्य करने गया ही नहीं था. शिकायतकर्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल ने बताया कि मस्टरोल में दर्शाया गया कार्य महुआरी पुल से फुन्नु के खेत तक नाली खुदाई कार्य फर्जी तरीके से कराकर सरकारी धनराशि का लूटपाट किया गया है.

उक्त कार्य केवल कागजो में ही सीमित है ना कि धरातल पर. वही शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी रोजगार सेवक अमित पटेल ग्राम पंचायत में आए दिन फ़र्जी मस्टरोल – आईडी बनाकर अपने चहेते जब कार्ड धारकों की फर्जी हाजरी लगाकर मनरेगा मजदूरी भेज सरकारी धन का लूटपाट किया जाता है.

 वही शिकायकर्ता ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए  पत्र में दर्शाया की मस्टरोल में दर्शाया गया महुआरी पुल से फुन्नु के खेत तक नाली खुदाई कार्य जो असल में नाली धरातल पर स्थित ही नहीं है जबकि कागजों में नाली खुदाई कार्य दिखाकर लाखों रुपए भुगतान कर लिया गया है.

ऐसे में उक्त कार्य की जांच कर रोजगार सेवक अमित पटेल को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए.

इस संदर्भ में मुख्यविकास अधिकारी अनुराग जैन ने बताया कि उक्त शिकायत पत्र के आधार पर जाँच के लिए टीम गठित की गई है, आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!