महराजगंज के शिवम पटेल ( फ्लाइंग शिवा ) ने विश्व मे सबसे कम उम्र में साईकल से यात्रा कर एवेरेस्ट बेस कैम्प के सफ़र में भारत से करीब 5600 किलोमीटर की ऊँचाई पर चढ़ाई कर काला पत्थर की यात्रा पूरी की.

शिवम पटेल ( फ्लाइंग शिवा ) के साथ देखिए महराजगंज के गौरव के क्षण

36 दिन के कठिनाइयों से भरे डगर को पार कर 2 डिग्री सेल्सियस के तापमान में शिवम ने आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया.

एवरेस्ट बेस कैम्प फतेह करने निकले शिवम के कठिनाई भरे डगर को तस्वीरें

काला पत्थर पर पहुँच कर शिवम ने भारत का तिरंगा लहराया और फिर राष्ट्रगान “जन – गण मन” गाकर पूरे महराजगंज जनपदवासियों को गौरवांवित महसूस कराया.

इसी के साथ 2 डिग्री सेल्सियस जैसे कम तापमान में शिवम की सांस फूल रहे थे, फिर भी शिवम अपनी हौशले की बदौलत दूसरी मंजिल को पाकर खुशी से झूमते हुए रो पड़े.

मूल रूप से महराजगंज जनपद के करौता निवासी शिवम ( 18 ) जिनकी परिवारिक स्थिति दयनीय है लेकिन शिवम का जोश – जुनून देख कर माता – पिता ने भी शिवम का हौसला बढ़ाया.

दूसरा विश्व रिकॉर्ड फतेह कर शिवम कल सुबह से पुनः कठिनाइयों भरे डगर से एवरेस्ट बेसकैम्प के लिए चढ़ाई करेंगे.

इससे पूर्व में भी शिवम सबसे कम उम्र में साईकल से भारत भ्रमण पर 22 राज्यो और 6 केंद्र शाषित प्रदेशो का एक वर्ष में यात्रा समाप्त कर पहला विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!