महराजगंज : जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा में ससुराल में आए दामाद ने कहासुनी के बाद ससुर के ऊपर चाकू मारकर घायल कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ससुर को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि पत्नी को वापस ससुराल ले जाने आए दामाद से कहासुनी हो गई. जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई. इसके बाद जनार्दन निषाद को उसके दामाद हरेंद्र ने चाकू मार दिया. परिजन घायल को मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गये, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है.

जनार्दन के तीन पुत्री व एक पुत्र हैं. उसने 12 वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री गुड़िया की शादी गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत के बख्तावर नगर वार्ड निवासी हरेंद्र के साथ किया था. हरेंद्र की तीन बेटियां खुशी, मोहिनी व रिंकी है. आरोपी की पत्नी गुड़िया ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता था.

उसके लिए उसे व उसकी बेटियों को जान से मारने की बात कर रहा था. वह बाहर रह कर कमाता है. 6 दिन पूर्व वह वहां से घर के लिए निकला तो वह अपने मायके आ गई.

हरेंद्र जब घर पहुंचा तो पत्नी को नहीं पाकर ससुराल पहुंच गया. जहां रविवार की रात 11 बजे ससुर से कहासुनी होने लगी. ससुर ने दामाद की पिटाई कर दी. गुस्से से आग-बबूला हरेंद्र ने चाकू से ससुर के हाथ व गले पर वार कर दिया और फरार हो गया. उक्त प्रकरण में पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर पनियरा पुलिस आरोपी दामाद के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!