ayodhya ram mandir first morning

अयोध्या : बीते 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। आज 23 जनवरी से देश की आम जनता अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कर सकती है। आम लोगों के दर्शन के लिए आज राम मंदिर का मुख्य द्वार खोल दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद से ही देश की आम जनता रात्रि से ही अयोध्या में राम मंदिर का गेट खुलने की इंतजार में थी।

जैसे ही सुबह में मंदिर का गेट खुला तो लोगों में अंदर जाकर राम के दर्शन के लिए होड़ सी मच गई। भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग धक्का मुक्की करते दिखे। राम मंदिर में आम जनता भी दर्शन कर सके इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाल रखा है।

ये भी पढ़ें – Ram Mandir Updates : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राममय हुआ महराजगंज

राम मंदिर का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हुए हैं और सभी जल्दी दर्शन करने के चक्कर में धक्का मुक्की करते दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा छोटे-छोटे ग्रुपों में राम मंदिर के अंदर भेजा जा रहा है ताकि सभी श्रद्धालु सफलतापूर्वक दर्शन कर सकें। लेकिन इसके बाद भी अयोध्या मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों का अनुमान है कि रात्रि से ही राम दर्शन को आए कई श्रद्धालुओं को आज भी दर्शन नहीं मिल पायेगा।

0Shares
error: Content is protected !!