namo app camp in maharajganj

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में नगर के सक्सेना तिराहे पर रविवार को नमो एप्प कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा नित सरकार सभी वर्गों के सतत विकास में प्रयासरत है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिए, उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिए, व्यापारियों को लोन की सुविधा दी, रेहड़ी पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया। उन्होंने कहा कि आज देशवासियो का सपना पुरा हो रहा है। वर्षों पुराना राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर जलवा दिखाना पड़ा महंगा,पुलिस ने ठोका ₹8000 का जुर्माना

आज देश में सड़कों का जाल है। यह सारी जानकारियां आज हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि नमो एप से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का कार्य हो रहा है। नमो एप से बहुत सी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत मे पहली सरकार है जिसने बिना भेद भाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद युवाओं, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व कारीगरों के ऊर्जा व हुनर को पहचान देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए।

ये भी पढ़ें : फोटो एडीट कर किया वायरल, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

स्किल इंडिया, स्टार्टअप, स्टैंडअप, मेक इन इंडिया, मुद्रा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन से युवाओं को पहली बार लगा कि सरकार उनके बारे में भी सोचती है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के साथ ही डबल इंजन की सरकार ने केंद्र व राज्य की रोजगारपरक योजनाओं को तेजी से बढ़ाया है।इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजयुमो के अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,डी सी एफ चैयरमैन अशोक तिवारी, वीरेंद्र लोहिया, प्रदीप गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

0Shares
error: Content is protected !!