instagram reel murder bihar

Bihar Crime News : बिहार के बेगुलसराय की रहने वाली एक महिला रील्स बनाने से पति को रोकने पर उसकी हत्या कर डाली। महेश्वर कुमार राय की पत्नी इन्स्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करती थी। Instagram पर रानी के 9 हजार से ज्यादा Follower हैं और वह अपने रील्स को लेकर काफी पॉपुलर है।

दरअसल 6-7 साल पहले महेश्वर और रानी दोनों एक दुसरे को दिल दे बैठे थे फिर घरवालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। घर का रोजी-रोटी चलाने के लिए महेश्वर काम के सिलसिले में कोलकाता में रहने लगा था। इस दौरान रानी अकेले ससुराल में रहती थी। रील्स बनाने की आदत से रानी के ससुराल वाले उसे बोलते थे फिर वह अपने मायके चली गई। वहां पर भी उसने रील्स बनाना जारी रखा।

इसे भी पढ़ें :इंस्टाग्राम पर हुए प्यार को पाने के लिए प्रेमिका पहुँची दिल्ली से महराजगंज

रानी रील्स बनाती रही और उसके इन्स्टाग्राम पर Follower बढ़ते रहे। इसी दौरान उसे मायके के ही एक युवक से प्रेम हो गया और वह अपने प्रेमी से घण्टों-घण्टों फोन पर बिजी रहने लगी। रानी के रील्स बनाने से कई लड़कों से उसकी दोस्तीं हुई और वह सभी से बातें करने लगी।  इसकी भनक रानी के पति महेश्वर को हुआ तो उसने बात करने और रील्स बनाने से रोका तो रानी ने महेश्वर को अपने मायके में बुलाया। रील बनाने और प्रेम प्रसंग का विरोध ही महेश्वर राय को भारी पड़ गया। दरअसल महेश्वर अक्सर रानी से रील बनाने को लेकर नाराज रहता था। क्योंकि वह उसके रील्स के कमेंट को पढता था और गलत कमेंट को लेकर परेशान रहता था और उसे रोकता-टोकता रहता था।

साजिश के तहत बुलाया ससुराल  

महेश्वर कोलकाता से जब अपने ससुराल पहुंचा तो वहां पर रानी और महेश्वर के बीच में कहासुनी होने लगी। महेश्वर की ह्त्या की जानकारी तब हुई जब उसके भाई रुदल ने महेश्वर को फोन किया लेकिन फोन किसी और ने रिसीव किया और बहाना बनाकर फोन काट दिया। फिर महेश्वर के भाई रुदल ने अपने घर पर फोन करके तत्काल महेश्वर की जानकारी लेने के लिए घरवालों को कहा। महेश्वर के पिता जब उसके ससुराल फफौता पहुंचे तो उन्होंने देखा की वहां महेश्वर मृत पड़ा था।

मृतक के परिजनों का आरोप 

पत्नी और ससुराल वालों ने ही फाँसी लगाकर महेश्वर की हत्या की है।  महेश्वर की ह्त्या रानी ने अपने बहनों और प्रेमी के साथ मिलकर किया है। खोदावंदपुर थाना पुलिस ने रीना के साथ ही उसके सहेली, बहनों और प्रेमी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!