pm awas yojana

महराजगंज :  डूडा आवास के लिए अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर पीओ डूडा के निर्देश पर रघुवर यादव पुत्र खेसारी यादव के विरुद्ध थाना कोठीभार में कार्यदाई संस्था के जेई शुभम कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।

पीओ डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वालों घरों के निर्माण में सरकार के द्वारा स्वीकृत धनराशी को जारी कराने के लिए लाभार्थियों से धन वसूला जा रहा है। इस कार्य में जिनकी भी संलिप्तता पाई जायेगी उन सभी के ऊपर FIR दर्ज करके जाँच कराई जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही इस कृत्य में शामिल लोगों की जाँच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : निर्माणाधीन पार्क पुरानी तहसील परिसर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, नक़्शे में देखें कैसा होगा पार्क

पीओ डूडा एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय का सख्त निर्देश है की प्रधानमंत्री आवास योजना के किसी भी लाभार्थी से धन की मांग करना अवैध है। यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी आवास के नाम पर किसी भी लाभार्थी से धन की मांग करता है , तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर 9151999392 पर सूचित करें।

जिस भी लाभार्थी की आवास के लिए किश्त जारी की जानी है उनका सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही शेष किश्त जारी कर दी जायेगी।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!