Ram temple and CM Yogi

लखनऊ : अयोध्या मे भव्य श्रीराम मन्दिर अपने निर्माण के अंतिम चरण मे है। 22 जनवरी 2024 को राम मन्दिर का उद्घाटन किया जाएगा।  शासन-प्रशासन के तरफ से प्रत्येक दृष्टिकोण से राम मन्दिर की सुरक्षा की जा रही है।

श्रीराम मन्दिर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बम से उठाने के लिए एक शख्स के द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी। एसटीएफ ने धमकी देने वाले दो आरोपियों ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

जाँच-पड़ताल मे पता चला है कि भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बड़ा नेता बनने और लोगों के बीच जल्दी लोकप्रियता पाने के लिए अपने ही कर्मचारियों के द्वारा खुद को धमकी भरा ईमेल कराया था। देवेंद्र तिवारी पर लखनऊ के थानों मे FIR दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : यूपी सरकार का फैसला: 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को दो-चार पहिया वाहन चलाने पर रोक, जुर्माना और दण्ड का प्रावधान

देवेंद्र तिवारी इंडियन इंस्टिट्यूट पैरा मेडिकल कॉलेज नाम से कॉलेज चलाता है और इसी कॉलेज मे अपना ऑफिस बना रखा है जिसके माध्यम से खुद का सोशल मीडिया ताहर सिंह व ओम प्रकाश मिश्रा के द्वारा ऑपरेट करवाता है। देवेंद्र तिवारी के कहने पर ताहर सिंह ने फर्जी ईमेल के माध्यम से राम मन्दिर सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा लेटर तैयार किया था, जिसको देवेंद्र तिवारी के ट्विटर आईडी से प्रसारित किया गया था।

उत्तर प्रदेश मे शान्ति व्यवस्था को भंग करने के लिए मुख्य साजिशकर्ता देवेंद्र तिवारी की तलाश जारी है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!