maharajganj news

महराजगंज : जनपद में चिउरहां पीएसीएफ सेंटर पर जिलाधिकारी अनुनय झा के औचक निरिक्षण से धान क्रय केन्द्रों पर हडकंप मच गया। निरिक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्रों के विक्रय में तमाम तरह की अनियमितताएं मिली। डीएम ने तत्काल जाँच के आदेश दिए। उन्होंने निरिक्षण के दौरान वहां पर धान विक्रय के लिए आए किसानों से धान विक्रय के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे जाना।

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुए प्यार को पाने के लिए प्रेमिका पहुँची दिल्ली से महराजगंज

धान निरिक्षण के दौरान उन्होंने गोदामों में रखे धान वितरण रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने जाँच के दौरान कहा कि “धान खरीद गोदामों के तरफ पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और किसानों को उचित मूल्य मिलना चाहिए। यदि धान खरीद के दौरान किसी प्रकार भी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के ऊपर तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।

धान क्रय केंद्र पर अचानक निरिक्षण के दौरान डीएम अनुनय झा, एडीएम संग तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!