maharajganj news

महराजगंज : सीनियर वर्ग में सचिन एवं जूनियर में सुधीर अव्वल। भिटौली। आज नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैसी में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक विवेक वर्मा ने बंद लिफाफे को काट कर किया।

इसे भी पढ़ें : मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर का जलवा

अपराह्न 4:00 बजे के बाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में सचिन यादव प्रथम , कनकलता चौरसिया द्वितीय, आकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सुधीर पटेल प्रथम ,हरिकेश यादव द्वितीय , मोहिनी गौड़ एवं रितिका वर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राइमरी वर्ग में सुहानी प्रथम स्थान , श्रेयांश द्वितीय तथा प्रिंस यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 और 2 में संजना चौधरी प्रथम ,विनय कुमार द्वितीय तथा अनन्या शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रद्युम्न चौधरी , ऋषिकेश पटेल , ऐनुद्दीन खान , रामाश्रय, शैलेश प्रजापति , आलोक पटेल , घनश्याम कुमार , पुष्पा, सुनीता , सुमिता , लक्ष्मी ,सोनी, माधुरी, प्रीति आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!