roads in Maharajganj

महराजगंज: सड़क के पगडण्डियों पर बेवजह हुए अतिक्रमण को नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया।

आपको बता दें आज यातायात पुलिस, नगर चौकी पुलिस एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के सहयोग से जनपद महराजगंज के नगर चौराहा से उद्योग चौराहा तक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

इसके साथ ही सड़क पर अनावश्यक खड़े वाहनों पर चालान कर कार्रवाई किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : सिसवा-सिंदुरिया मार्ग की बदलेगी सूरत शासन से 45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत,विधायक प्रेम सागर पटेल ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सड़कों पर कुछ लोगों द्वारा ठेले कुप्चे लगाकर अतिक्रमण किया गया था।

नगर के मुख्य चौराहे से लेकर उद्योग चौराहे तक जगह जगह बम्बू व ठेले लगाकर अतिक्रमण किये हुए थे। जिसको आज शहर की सुंदरता को बनाये रखने के लिए अतिक्रमण को खाली कराया गया।

साथ ही शख्त हिदायत भी दी गयी कि आगे से इस प्रकार की कोई त्रुटि न होने पाए।

0Shares
error: Content is protected !!