ठूठीबारी ( महराजगंज ) : ठूठीबारी थाना अंतर्गत ग्राम सभा राजाबारी – ठूठीबारी व भरवलिया के रास्ते तस्करों द्वारा खाद की तस्करी इस समय जोरों पर की जा रही है। भारत नेपाल में उर्वरक के दाम में काफी अंतर के कारण यह मुनाफे का धंधा बन गया है।

ये भी पढें : सिसवा-सिंदुरिया मार्ग की बदलेगी सूरत शासन से 45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत,विधायक प्रेम सागर पटेल ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

तस्कर बिना किसी डर – भय प्रशासन के नाक के नीचे बाइक व साइकिल पर खाद ,चावल , धान लादकर नेपाल में खाद पहुंचा रहे है। तीन तीन सुरक्षा एजेसियां एसएसबी , कस्टम व पुलिस की सुस्त रवैया के कारण तस्कर आए दिन तस्करी करते हैं।

ये भी पढें : महराजगंज : सरकारी धन के गोलमाल पर जिलाधिकारी की सख्ती, एक सप्ताह के भीतर सरकारी धन लौटाने का आदेश पारित

तस्करी का सामान एसएसबी और पुलिस की टीम पकड़ती है लेकिन अभी तक तस्करों और तस्करी के ऊपर पूर्ण रूप से लगाम नहीं लगी है। इधर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की माने तो खाद तस्करी का यह खेल खूब फल-फूल रहा है।

ये भी पढ़ें : छात्रवृत्ति ऑनलाइन के लिए जारी हुई समय सीमा, छात्रों को करना होगा ये काम

तस्करी रोकने के लिए सीमा पर पुलिस एवं एसएसबी जवानों की ड्यूटी लगी रहती है। फिर भी खाद की तस्करी जारी है, जो जांच का विषय है। बताते चलें की जो यूरिया उत्तर प्रदेश में 266 रुपये प्रति बोरी मिलती है, वहीं नेपाल पहुंचने पर 600 से 700 रुपये हो जाती है। यही कारण है कि इंडो नेपाल बॉर्डर से सालों भर बाद खाद की तस्करी होती रहती है। कारोबारी यूरिया को साइकिल व बाइक से पगडंडी रास्तों से नेपाल पहुंचा रहे हैं।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!