maharajganj

महराजगंज:भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूल, निजी संस्थान, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने धूमधाम से मनाया।

जिले के कलेक्टर सभागार में एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि “बाबा साहब का योगदान भारत के राजनीतिक इतिहास में अमूल्य है तथा उन्होंने भारत को एक समावेशी और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने वाला संविधान दिया।

maharajgannews

 

वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि “डॉ भीमराव अंबेडकर ने एक ऐसे संविधान का प्रारूप तैयार किया जो प्रत्येक मानव को गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है।”

maharajganjdm

इस गोष्ठी में अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, नवीन कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री नाथधर दुबे, नाज़ीर वेद प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – वर्ष 2047 से पहले भारत बनेगा विकसित देश : जयमंगल कन्नौजिया

जिले के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई है।

प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को देश के सरकारी कार्यालय स्कूल निजी शैक्षिक संस्थान और राजनीतिक और सामाजिक संगठन के साथ ही सभी कार्यालय में 6 दिसंबर को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।बाबा साहेब के परिनिर्वान दिवस को जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे धूमधाम से मनाया गया।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!