GHUGHULI MURDER AFTER ACCIDENT

मामूली विवाद के बाद हत्या की वारदात से हड़कंप- पिता पुत्र ने हत्या कर शव को लगाया ठिकाने

#महराजगंज : घुघुली थानाक्षेत्र के बल्लों खास गांव के समीप पुआल में 25 वर्षीय युवक का खून से लतपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची घुघुली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम सलमान उर्फ गोलू है जो घुघुली थानाक्षेत्र के नारायणपुर का निवाशी है। मृतक अपने मा – बाप के दो पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था और छोटा भाई क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में दसवीं की पढ़ाई कर रहा है. परिवार की दयनीय स्थिति होने के कारण मृतक सलमान अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए एक टेंट की दुकान पर काम करता था।

बीती रात मृतक सलमान टेंट की दुकान से अपने वाहन से ग्रामसभा बल्लों खास की ओर किसी कार्य से जा रहा था उसी दौरान रास्ते मे परसा गिदही निवासी विश्राम पुत्र मंगरू की साईकल से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों को मामूली चोटें आई.

गौरतलब यह है कि एक्सीडेंट होने के बाद हल्की नोकझोंक हुई और फिर दोनों क्षेत्र एक निजी क्लिनिक पर पहुँच अपना इलाज कराए व रास्ते मे आते वक्त पुनः नोकझोंक होनी शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख साईकल सवार आरोपी विश्राम ने अपने दो पुत्रों को घटना की जानकारी दी

जानकारी मिलते ही विश्राम के दोनों पुत्र घटना स्थल पर पहुँचे व युवक पर टूट पड़े। तीनो पिता – पुत्रो ने मिलकर युवक को बुरी तरह मारा-पीटा जिससे युवक के कान से खून आने लगा। खून से लथपथ युवक को तीनों पिता-पुत्र बल्लों खास गांव के सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए।

वही सुबह टहलने गए लोगो ने जब युवक को खून से लतपथ मृत हालत में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुची घुघुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही जाँच के दौरान आरोपी विश्राम पुत्र मंगरू व उसके दोनों पुत्रों को गिरफ़्तार कर लिया।

0Shares
error: Content is protected !!