constitution day celebrated in maharajganj

महराजगंज : पुलिस प्रशासनिक कार्यालय में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

Maharajganj : संविधान दिवस (Constitution Day) पर रविवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। मंडल आयुक्त डीएम पुलिस ऑफिस क्षेत्राधिकार कैंट सहित सभी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यालय में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भाव का पाठ पढ़ाया गया। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। साथ ही भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई कमिश्नर कार्यालय में कर्मचारियों अधिकारियों को भी दिलाई गई शपथ। अपर आयुक्त प्रशासन ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्र की मूल भावना का वर्णन संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में किया गया है। संविधान शासकीय सेवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और लोक सेवाओं के बारे में भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हम सभी को निष्पक्ष भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल आयुक्त अनिल ढींगरा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकार एसपी व प्रशासनिक कार्यालय पर संविधान दिवस (Samivdhan Divas) पर प्रशासन व पुलिस कर्मियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

संविधान दिवस (Constitution Day) क्यों मनाया जाता है?

26 November 1949 को भारत के संविधान को  विधिवत रूप से संविधन सभा ने अपनाया। 26 नवम्बर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवम्बर को प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने कि घोषणा की। तभी से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

You missed

error: Content is protected !!