सौरभ पाण्डेय

गोरखपुर ( भटहट ) : क्षेत्र के ग्राम पंचायत लंगड़ी गुलरिहा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को पूरी , सब्जी , खीर वितरित कर गरम भोजन योजना का शुभारंभ किया।

प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि गरम भोजन मिलने से बच्चों में आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मुख्य सेविका कुसुम शर्मा ने बताया कि परियोजना में कुल 182 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को गरम भोजन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के संचालन के लिए कन्वर्जन कास्ट की धनराशि ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी द्वारा संचालित संयुक्त खाते हाट कुक्ड फूड निधि में उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त और सुसज्जित बनाने का सराहनीय पहल किया है । आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे जमीन पर बैठने के बजाय कुर्सी मेज पर बैठकर खेल खिलौनों का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोंदभराई और छह माह के बच्चों काअन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान मुख्य सेविका उर्मिला यादव , ब्लाक कोआर्डिनेटर शुभम शर्मा , ग्राम प्रधान दीपक गुप्ता , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू चंद्रा , प्रेमशिला आदि लोग मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!