हिमालय पर्वत से बेहद करीब यूपी का यह जनपद महराजगंज पर्वती इलाकों नदियों और वन संपदा से घिरा हुआ है. नारायणी और गंडक नदी इसी जिले को चीरती हुई निकलती हैं यही वजह है कि यहाँ अक्सर बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं.

योगी सरकार बाढ़ विभीषिका से निपटने के लिए समय से पहले ही तैयारियों में जुट जाती है पूरी सरकारी मशीनरी और कुबेर का खजाना लुटाकर हर सम्भव बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी होती है बावजूद इसके जिले का भू भाग बाढ़ की चपेट में आ जाता है और किसानों की फसलों से लेकर गांव गांव तबाही मचाता है.

सिंचाई विभाग में वैसे तो कई बड़े कारनामें हैं जिसे दबाया छुपाया गया है और कांडी लोग भी दुबककर अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं. यही वजह है कि इस विभाग से ज्यादातर मामलों को ज्यादा हवा नहीं दी जाती समय रहते ही दबा दी जाती है. और रही बात हम पत्रकारों की तो साहब हमारी क्या औकात है! यहाँ सरकारी सूचना तंत्र भी मजबूर है.

10 जून से पहले से ही महराजगंज के सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों से लेकर उनके हर कर्मचारी को जानकारी थी कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का औचक निरीक्षण हो सकता है मंत्री जी आसपास के जिलों में आ रहे हैं तो वह इस जिले में भी आ सकते हैं इसलिए विभाग ने अंदर ही अंदर कमर कस ली थी. लेकिन इस मामले की जानकारी जिले के अन्य अधिकारियों और जिम्मेदारों को नही थी यहाँ तक कि सूचना विभाग को भी.

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नारायण नदी के तट पर कार्य का शिलान्यास 09 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी जिसका आज 10 जून को जलशक्ति मंत्री औचक निरीक्षण किए. यह जानकारी जैसे ही मंत्री जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया वैसे ही हलचल मच गई, पत्रकार भौचक रह गए प्रशासनिक अधिकारी भी दंग रह गए कि आखिर यह हो क्या रहा है!

मंत्री के साथ तस्वीर में अधिशासी अभियंता राजीव कपिल भी मंत्री जी को गाइड करते नजर आ रहे हैं लेकिन यह सूचना जिले के सूचना अधिकारी को भी नही थी.

https://twitter.com/swatantrabjp/status/1667447563749056513?t=D-Ix8bZqsjCoFbqry_E_Eg&s=19

बड़ा सवाल? – जलशक्ति मंत्री के दौरे की खबर मीडिया या सूचना विभाग से साझा क्यों नहीं कि गई?
– नारायणी के कार्य का शिलान्यास महराजगंज जनपद से हुआ यानी कि बजट जिले का था तो उक्त कार्य की खबर क्यों न छपे?
– सिचाई विभाग ने मंत्री जी की औचक निरीक्षण की खबर सूचना विभाग या मीडिया से साझा क्यों नहीं किया?
-राजीव कपिल मंत्री जी के सामने किस जिले को रिप्रेजेंट करने नारायणी तट पर नजर आए?
-नारायणी तट पर निरीक्षण ने मंत्री जी ने क्या कहा यह कौन बताएगा?
-नदी पर चल रहे कार्य की क्या प्रगति है मंत्री जी कितना सन्तुष्ट थे यह कौन बताएगा?
-क्या नारायणी या गंडक का विकराल रूप या उससे होने वाली तबाही का जिम्मेदार कौन?

शायद इन सवालों से साहब का सरोकार न हो लेकिन जनता का जरूर है. आप अच्छे लाइजनर हो सकते हैं लेकिन एक ईमानदार अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह छोड़ देते हैं!

0Shares

You missed

error: Content is protected !!