महराजगंज : जनपद में आयुष्मान कार्ड को लेकर प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है. ऐसे में उच्चाधिकारी आये दिन बैठक कर आयुष्मान कार्ड की स्थितियों का जायजा ले रहे है जिसमे लापरवाही बरतने के कारण जनपद के सैकड़ो पंचायत सहायकों पर उच्चाधिकारियों ने की बड़ी कार्यवाही.

ये भी पढें : #Exclusive: कव्वाली गायक और मुस्लिम धर्मगुरु का अखण्ड सल्तनत, खुली सीमा वाले बार्डर स्थित जिले में बन रहे भवन को लेकर चर्चा

जानकारी के मुताबिक प्रशासन आयुष्मान कार्ड के बनाने को लेकर कड़े तेवर दिखा रही है साथ ही आये दिन उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की जा रही है. ग्रामसभा वार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सचिवों के निगरानी में पंचायत सहायकों को अपने – अपने ग्रामसभा में प्रत्येक दिन 5-5 आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें : महराजगंज: गेंहू खरीद की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 2 सचिवों पर गिरी गाज साथ ही क़रीब 4 दर्ज़न सचिवों को नोटिस

वही बीते दिन बुधवार को की गई आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में जनपद के करीब 196 पंचायत सहायकों को लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया. वही इस सन्दर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी ( डीपीआरओ ) ने विकास खण्ड वार बताया कि धानी विकासखण्ड के 5, मिठौरा के 17, फरेन्दा के 14, निचलौल के 30, परतावल के 16, सिसवा के 18, लक्ष्मीपुर के 28, बृजमनगंज के 13, नौतनवां के 12, सदर के 8, पनियरा के 16 तथा घुघुली के 19 पंचायत सहायकों का 5-5 दिन का मानदेय बाधित करते हुए कड़े निर्देश दिए.

ये भी पढें : आग का तांडव: चार बच्चियों समेत कुल पाँच की मौत, CM योगी ने शोकाकुल परिवार को राहत देने की घोषणा की

वही डीपीआरओ ने पंचायत सहायकों के लापरवाही बरतने पर ग्रामसभाओं से संबंधित सहायक विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रत्येक दिन 5-5 आयुष्मान कार्ड बनाने का सख्त निर्देश दिया. वही डीपीआरओ ने यह भी बताया कि ग्रामसभा में तैनात पंचायत सहायकों के साथ – साथ सचिवों को भी जिम्मेदारी दी गई लेकिन दोनों ही जिम्मेदारी कर्मचारी लापरवाही बरतने में बाज नही आ रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!