महराजगंज : निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रत्याशी जनता को प्रलोभन देने मव जुट गए है. ऐसे में महराजगंज नगर पालिका सीट से अनुसूचित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती के ऊपर भी जनता को प्रलोभन देने का आरोप लगा. दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती के पति चंद्रजीत भारती “इंडियन गैस एजेंसी” के मालिक है जिनपर आरोप लगा कि जनता को गैस निशुल्क बाटकर मतदाताओ को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बरगला रहे है.

जहाँ एक ओर लोकतंत्र के पर्व में शामिल निकाय चुनाव को शुचिता के साथ सम्पन्न करवाने को चुनाव आयोग दृढ़ संकल्प ले चुका तो वहीं कुछ लोग इसमें पलीता लगा रहे हैं.

ताज़ा मामला महराजगंज के नगर पालिका परिषद का हैं जहां  कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती पत्नी चंद्रजीत भारती पर आरोप लगाया गया कि वे चुनाव जीतने के लिए फ्री में घर-घर गैस सिलेंडर बाँट रही है. ऐसे मे सदर एसडीएम मो. जसीम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची व मामले की जाँच में जुट गई. समाचार लिखें जाने तक रजिस्टरों का मिलान किया जा रहा था.

इस बाबत ज़ब मौके पर मौजूद प्रोपराइटर चंद्रजीत भारती से बात की गई तो वे कुछ भी कहने में असमर्थ दिखे लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले को अपने विरोधियों से जोड़ते हुए कहा कि यह चुनावी साजिश है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!