महराजगंज : आगामी 16 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व शांतिमय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित आलाधिकारियों ने कमर कस ली है. वही जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को धनेवा-धनेई स्थित नवनिर्मित डीपीआरसी भवन में बैठक को जहाँ सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे. बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिए.

वही जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे ऑन होने चाहिए किसी भी तरह की दिक्कतें नही होनी चाहिए. जनरेटर बंद होने, इनवर्टर काम नहीं करने, बिजली नहीं होने की किसी तरह की बहानेबाज़ी सामने नही आनी चाहिए. कैमरा बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय की जाएगी इसीलिए समय से पहले सभी खामियां दुरुस्त कर ली जाय. जिस विद्यालय में नकल मिला, वहां के केंद्र व्यवस्थापक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वही स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण केंद्र के अंदर फ़ोन का प्रयोग न करें.


वही अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने के प्रति प्रशासन कटिबद्ध है. अगर किसी को कोई शंका है या किसी प्रकार की समस्या होती है तो वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर लें. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगा.

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है. नकलविहीन परीक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे.
इस दौरान सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, संबंधित प्रधानाध्यापक और अन्य लोग उपस्थित रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!