महाराजगंज में स्टेट यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के तरफ से विटामिन ए का भेजा गया सिरप घी की तरह जमा हुआ मिला, सैंपल के लिए 100 पीस भेजा गया लखनऊ, बच्चों को पिलाने पर लगाई गई रोक.

महराजगंज : कड़ाके की ठंड में अस्पतालों और रैन बसेरे का रियलिटी चेक , इलाज करा रहे तीमारदार भी हो जाएंगे बीमार !

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 28 दिसंबर से बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महाराजगंज जनपद में भी स्टेट यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लखनऊ के जरिए विटामिन ए की 6260 सिरप भेजी गई थी लेकिन महाराजगंज स्वास्थ्य विभाग में यह दवाई पहुंचने के बाद इसको सेम्पलिंग के लिए लखनऊ भेजा गया और वहां से ओके होने के बाद इसको जनपद के सीएचसी और पीएचसी पर डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया लेकिन जब बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए सिरप को खोला गया तो वह इतनी जमी हुई थी कि बोतल से बाहर ही नहीं निकल ले पा रही थी जिसके बाद इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को भेजी गई जिसके बाद एक बार फिर से महाराजगंज जनपद से 100 बोतल सिरप जांच के लिए लखनऊ भेजा गया और सभी सीएससी और पीएसी से सिरप की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है ।

प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में ताला जड़कर, अपनी मांगों पर किया जोरदार प्रदर्शन

महराजगंज जनपद के चीफ फार्मासिस्ट वेयर हाउस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से विटामिन ए का सिरप जिसका बैच नंबर BPS 010 भेजा गया था जो घी की तरह जमे होने के कारण विटामिन ए सिरप की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है जांच के लिए 100 सिरप की सीसी को स्टेट यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को भेज दी गई है बाकी दवाइयों को फील्ड में रोक दिया गया है और उनको निर्देशित किया गया है कि जब तक लखनऊ से जांच कर ना आ जाए कोई निर्देश ना जाए तब तक किसी को पिलाया ना जाए ।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!