गोरखपुर : शुक्रवार की शाम गुलरिया थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी की दुकान के अंदर घुस कर बदमाशो ने सर्राफा व्यापारी के मुंह में असलहा सटाकर मारी गोली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीजी, एसएसपी सहित जिले के तमाम अलाधिकारियों ने पहुच कर घटनास्थल का किया निरीक्षण युवक के जबड़े में लगी गोली पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

घटना का जायजा लेने पहुचे एडीजी

गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शाम करीब 5:15 बजे के करीब की है. एक बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान में घुसकर दुकान मालिक राजेश गुप्ता को गोली मारकर फरार हो गए है. राजेश गुप्ता की गुलरिया थाना क्षेत्र के चंबल घाटी चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान है. शाम 5:15 के करीब दो अज्ञात बदमाश उनकी दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालती पुलिस

घटनास्थल का सभी अधिकारियों ने निरीक्षण किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है. गोरखपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा सर्राफा व्यापारी के मुह में असलहा सटाकर गोली मारने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.

0Shares
error: Content is protected !!