सौरभ पाण्डेय

गोरखपुर ( भटहट ) :  क्षेत्र के नाहरपुर में स्थित ज्योति इंटर कालेज के परिसर में शुक्रवार को स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुधा सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत किया गया.

ये भी पढें : महराजगंज : डीएम के कड़े तेवरों से जिले में हलचल, 10 सचिवों पर गिरी गाज 

प्रधानाचार्य रवि प्रकाश यादव द्वारा मुख्य अतिथि को भगवान गणेश का चित्र भेंट किया गया. इसके पश्चात स्काउट और गाईड ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया. शिविर का संचालन मुख्य प्रशिक्षक के रूप में स्काउट गाईड की जिला कमिश्नर इशरत सिद्दिकी द्वारा किया जा रहा है. शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुधा सिंह जी ने कहा कि स्काउट और गाइड का शिविर अनुशासन व समर्पण के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने की प्रेरणा देता है.

प्रशिक्षण करते स्काउट गाइड की छात्राएं

प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करना चाहिए. इससे जीवन में आने वाले समस्याओं से लड़ने की क्षमता में भी वृद्धि होती है. धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर बच्चो के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है. सीमित संसाधन में जीवन यापन कैसे किया जाता है , इसकी शिक्षा भी मिलती है. कालेज के प्रबंधक अजय प्रकाश यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढें : सावधान! बिना हेल्मेट पहने चारपहिया वाहनों के भी हो रहे चालान

इस दौरान रश्मि सिंह, इम्तियाज हुसैन खान, विनीत विश्वकर्मा , अजय कुमार यादव , सनौवर अली , कल्पना मिश्रा , मंजू सिंह , मधु उपाध्याय , अवधेश कुमार वर्मा , सुभाष चंद्र यादव , सुरेंद्र चौधरी , जयश्री चक्रवर्ती , प्रतिमा पाठक , पुनीता पांडेय, किरन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!