सौरभ पाण्डेय

परतावल : परतावल क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित में स्तिथ पंडित कांशी प्रसाद दीक्षित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंडित नेहरू एवं आधुनिक भारत, नेहरू की विदेश नीति, नेहरू एवं हरित क्रांति, नेहरू एवं उनकी आर्थिक निति विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र -छात्राएं

जिसमें बीए, बीएससी, बीकाम एवं एम०ए० के कुल 580 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया. विद्यालय के संरक्षक डा० अजय पांडेय व प्राचार्य डा० अजय दुबे ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया. प्राचार्य ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे. योगेश कुमार दुबे, धर्मेंद्र पटेल, आशीष गिरी, हैपी सिंह,राजेंद्र कुमार, दुर्गा दत्त मिश्रा प्रेमचंद,अजय कुमार यादव, अमित यादव,अर्चना दीक्षित, निरंजना त्रिपाठी, बृजेश्वर सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहें.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!