महराजगंज : शनिवार की सुबह जिलाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण. निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता किया साथ ही कैदियों से वार्ता के दौरान उनकी समस्यायों को सुना. कैदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया.

जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

डीएम ने जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा कि जिला कारागार में जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें. किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये.
निरीक्षण के दौरान जेल पुलिस , प्रशासनिक , न्यायिक अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

0Shares
error: Content is protected !!