जिले में कुछ दिन पूर्व ही एक साथ दो राज्यमंत्रियों का तीन दिवसीय दौरा था, उसी बीच जिला मुख्यालय पर जनपद के विधायकगण विद्युत अभियंता को डीएम कार्यालय पर घेर जनता की समस्याओं पर खूब खरी खोटी सुनाई थी.

फोटो:- सोमेंद्र तोमर,राज्यमंत्री (ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा)

महराजगंज में आज औचक निरीक्षण पर पहुँचे राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के सोमेंद्र तोमर ने कई शिकायतकर्ताओं को दनादन फोन घुमा दिया. “हेलो मैं राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर आपने बिजली सम्बंधित शिकायत किया था क्या मामला है? और क्या कार्यवाही हुई?” इस एक्शन में राज्यमंत्री को देख अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे. विद्युत समाधान सप्ताह में सोमवार के दिन 12 शिकायतें आई थी जिनमे से मंत्री जी ने रामविलास और दिलीप को फोन घुमाकर शिकायत सम्बंधित जानकारी ली. राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सरकार गाँवो में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया है और 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न मोर्चों पर सरकार काम कर रही है.

पढ़े- महराजगंज: बिजली विभाग के अभियंता भ्रष्टाचारी! सरकार की छवि खराब करने का कर रहे काम, अभियंता पर आन कैमरा गरज पड़े विधायक

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जिला मुख्यालय पर विद्युत विभाग के अभियंता पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया था, मौके पर मौजूद हमारी टीम ने घटना की वीडियो भी बनाई थी जिसे प्रमुखता से चलाया गया. जनप्रतिनिधियों का जनता की समस्याओं के प्रति समर्पण देख क्षेत्र की जनता काफी खुश नजर आई. और यह विधायक के कहर का ही असर हुआ कि आज ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री औचक निरीक्षण करने पहुँच गए.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!