पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियानों से अपराधियों के अंदर डर बना हुआ है. ऐसे में सोनौली पुलिस व एसएसबी टीम को कामयाबी हाथ लगी. पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चार पीड़ित युवतियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया. जिसमे एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: सीडीओ के आदेश न सुनने वाले थानेदार को मिली डीएम की फटकार, लंबित मामले में मुकदमा दर्ज
वृहस्पतिवार को एएसपी आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत – नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों/मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए लगातार पुलिस प्रशासन मुस्तैद है व हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

सोनौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के नेपाल से चार पीड़ित युवतियों को पैसे का लालच देकर भारत लाया जा रहा है. सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस में एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से मानव तस्करों को धर-पकड़ लिया. संयुक्त टीम की कार्यवाही में मानव तस्कर अंशु जायसवाल पुत्र दयाशंकर प्रसाद जो सोनौली नगरपंचायत के निवासी है साथ ही एक अभियुक्ता पकड़ी गई. पुलिस व एसएसबी टीम ने इन अभियुक्तों के चंगुल से चार पीड़ित युवतियों को छोडाया. इन मामले का खुलासा एसएसपी आतिश कुमार सिंह ने किया. मानव तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई.

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!