महराजगंज: पूरे देश में जहां हर कोई आज शिक्षक दिवस मना रहा है. वहीं आज एक शिक्षक सूदखोरी को लेकर आत्महत्या कर लिया. पूरा मामला महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमहा की है.

 

दरअसल, प्रधानाध्यापक शिव कुमार विश्वकर्मा ने सूदखोरी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है. वहीं शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया है. घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज: बिजली विभाग के अभियंता भ्रष्टाचारी! सरकार की छवि खराब करने का कर रहे काम, अभियंता पर आन कैमरा गरज पड़े विधायक

सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के अत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मृतक के परिजनों ने इस घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और धमकी देकर पैसा लेनी की बात कही जा रही है. इस सम्बन्ध में सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

0Shares
error: Content is protected !!