जिले के सभी थानों को एसपी ने टाइट क्या किया, सभी थानाध्यक्ष ग्राउंड पर उतर गए और क्षेत्र में जितने भी मुकदमा वीर थे उन्हें पकड़कर हवालात की सैर करा दिए.

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जिले के निम्न थानों पर गम्भीर मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़े- गोरखपुर: विधायक को जेल से मिल रही धमकी! चौरीचौरा से बीजेपी विधायक ने जताया जान का खतरा

सिंदूरिया थाने में आज कुल पाँच वारंटी गिरफ्तार, पनियरा थाना में तीन, कोल्हुई में दो, पुरन्दरपुर में एक, सोनौली में पाँच,वहीँ घुघुली में एक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया.

आज जिले में कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी से समाज में शांति और अपराधियों में भय बना रहेगा.

0Shares
error: Content is protected !!