आज देर शाम एक अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइक सवारों को एक साथ ठोकर मारकर फरार हो गई. मौके पर ही एक कि मौत हो गई वहीँ दो अन्य बाइक सवार घायल हैं जिनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- Dynamic DM साबित हुए डॉ सतेंद्र कुमार, जानिए किन किन मामलों में नं-1

घुघुली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-घुघुली रोड पर ग्राम बेलवा टिकर के पास अज्ञात बोलेरो चालक ने धड़ाधड़ तीन बाइक सवारों को ठोकर मार कर फरार हो गई. घुघुली के ग्राम हरखपुरा टोला मथौली के रहने वाले बेचन जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीँ इस घटना में एक अन्य भी घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: Google ने दिया फ्राड का नंबर, उसने पलक झपकते उड़ाए 6 लाख से ज्यादा रुपए

घायल को घुघुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है वहीं मृतक बेचन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल ले जाया गया है.

घुघुली थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

 

0Shares
error: Content is protected !!