maharajganj news

महराजगंज: जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाला घटना सामने आया है। नौतनवा क्षेत्र के जंगल किनारे ग्राम चकदह टोला बेलभार में  बकरी चराने गए एक 10 साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। गुरुवार की सुबह इस बच्चे की क्षत-विक्षत लाश जंगल के पास मिली।

दरअसल, नौतनवा थाना क्षेत्र के बेलभार निवासी पिंटू यादव का बेटा अमित बीते बुधवार की शाम गांव से सटे पूरब जंगल किनारे बकरी चराने गया था। देऱ रात तक घर नहीं पहुंचा। अगर ग्रामीणों की मानें तो उनका कहना है कि बकरी चराने के दौरान ही तेंदुआ उसे जंगल में घसीटकर ले गया, जिसके बाद से देर रात तक परिजनों व ग्रामीणों ने जंगल व आसपास के इलाकों में छानबीन की।

ये भी पढ़ें-  बनाइये खुद की पहचान और जीतिए इनाम, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हुनर दिखाने की एक मुहिम

वहीं गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग डंडा लेकर जंगल में तलाश करने निकले। इसी दौरान बच्चे का शव दिखा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। लोगों के मुताबिक बच्चे के शव से दस फिट की ही दूरी पर तेंदुआ बैठा था। भीड़ और लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। इस हादसे के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

0Shares
error: Content is protected !!