महराजगंज फरेंदा एनएच रोड पर आज रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था जिसे राहगीरों ने जिलाअस्पताल पहुँचाया।

फरेंदा रोड पर बुलेट शोरूम के सामने अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था लेकिन उसे अस्पताल ले जाने का जहमत कोई नहीं उठाना चाहता था।

 

वहीँ से गुजर रहे दो युवक (शनि व बब्लू) घायल व्यक्ति की स्थिति नाजुक देखते हुए एम्बुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। ये राहगीर घायल को एक ऑटो से लेकर जिलाअस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुँचे।

इमरजेंसी में घायल को किसी वार्ड ब्वाय ने ड्रिप लगा दी कोई अन्य उपचार के लिए डॉक्टर की इंतजारी करने लगा। राहगीरों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक सिंह पर यह आरोप लगाया कि डॉक्टर घायल व्यक्ति का इलाज करना तो दूर उसे देखने की भी ज़हमत नही उठाए जिससे घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

फिलहाल मृत व्यक्ति के परिवार वालों का या उसकी पहचान नहीं हो पाई है,अस्पताल पर पहुँची कलेक्ट्रेट चौकी की पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।
वहीँ स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी से इस मसले पर बात नहीं हो पाई.
0Shares

You missed

error: Content is protected !!