महराजगंज: सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के ग्राफ़ में कमी लाने के लिए शासन – प्रशासन पूरी सख्ती में जगह-जगह कार्यक्रम कर लोगो को हेलमेट , सीट-बेल्ट लगाने व यातायात का नियम पालन करने के लिए लोगो से गुहार लगा रही है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में त्योहारों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, SP ने कही ये बात

ऐसे में महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर टीएसआई परमहंस यादव ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत घुघुली में स्थित एक स्कूल के छात्र – छात्राओं को यातायात का पाठ पढ़ाया। यातायात जागरूकता अभियान ने स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही यातायात नियम का पालन करते हुए हेलमेट व सीट-बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का प्रण किया।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार देगी हजारों रुपए इनाम और सर्टिफिकेट, “काम बड़ा आसान” पढ़िए क्या करना होगा

टीएसआई ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि “जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ ना गवाएं”। जब आप लोग वहां लेकर घर से बाहर निकलते है तो आपके परिवार में चिंता बनी रहती है कि हमारे बेटा-बेटी सुरक्षित घर लौटकर आएंगे या नही। इसीलिए वाहन धीरे चलाये जिससे आप भी सुरक्षित रहेंगे व राहगीर भी सुरक्षित अपने घर पहुच पाएंगे , सुरक्षित यात्रा करना दुर्घटना से देर भली।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!