मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही पुलिस पीड़ित न कप्तान से लगाई गुहार

महराजगंज : जनपद में आगामी चुनाव को लेकर अचार संहिता लागू हो चुका है लेकिन कुछ मनबढ़ों द्वारा इसका उलंघन करने में कोई कोर कसोर नही छोड़ा जा रहा है।

आपको बता दें जनपद के निचलौल नगरपंचायत के कृष्णा नगर वार्ड में बस स्टेसन के सामने चाय की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे मोलई व रिप्पू मद्देशिया ने पुलिस कार्यालय पहुंच पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती बताते हुए ज्ञापन सौंपा है की मेरे ही बगल के निवासी संतोष यादव व उसके बहनोई तथा उसके दरवाजे पर तरबूजे की दुकान करने वाला शंकर का लड़का व उसके लगभग आठ मित्र जिनका नाम अज्ञात है उन्होंने मेरे दुकान में आकर मुझे व मेरे बड़े भाई मोलई को लात घुसो व लाठी डंडों से बुरी तरह मार पीट कर मेरे दुकान में रखी गई दिनभर के बिक्री के लगभग 6000 छः हजार रुपये लूट लिए।

जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई। शिकायत करने पर थानाध्यक्ष ने कहा की आप जिन लोगों की शिकायत कर रहे है उनकी पकड़ ऊपर तक है जिससे तुम्हारा मुकदमा नही लिखा जा सकता।

थानेदार का यह रवैया देख पीड़ित ने थक हार कर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त मामले में जब रिपु मद्देशिया से मारने पीटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया मेरे मकान मालिक बद्री यादव व उनके पट्टीदार संतोष यादव के घर से भूमि को लेकर विवाद हो गया जिससे नाराज संतोष यादव अपने बहनोई व अन्य मित्रो के साथ दुकान पर आ मुझे बुरी तरह से मारे पीटे तथा गल्ले में रखे विक्री के रुपये को उठा ले गए। उक्त मामले की जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सज्ञान में हैं जिसकी जांच की जा रही है

0Shares

You missed

error: Content is protected !!