महराजगंज : निचलौल चौक मार्ग पर घोड़हवा चौराहे से 50 कदम आगे शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग 3:43 बजे, भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से असलहे के बल पर 60 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप, मोबाईलफोन के लूट का मामला सामने आया है.

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की जानकारी ली हैं. सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट देखा जा सकता हैं कि दो बाइक पर सवार चार युवक दुकान के सामने गाड़ी खड़ा कर असलहा लहराते हुए दुकान के अंदर घुस रहे हैं एव ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से असलहा सटाकर रुपया, मोबाईल, एवं लैपटॉप लेकर असलहा लहराते हुये आराम से बाइक पर सवार होकर पश्चिम की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे है.

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राहुल सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी हर्रेडीह निवाशी निचलौल ने बताया कि शाम को लगभग 3:43 बजे अपने कार्य को निपटा रहा था, उसी दौरान चार युवक मुंह पर गमछा बांधे असलहा लेकर दुकान के अंदर घुस गए. असलहा सटाकर 60 हजार रुपया ,एक अदद लैपटॉप और एक अदद मोबाइल लेकर असलहा लहराते हुए पश्चिम की दिशा में बाइक लेकर भाग निकले.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!