महराजगंज : जनपद में विकास कार्यों में ख़ास रूचि न दिखाना जनपद के दस सचिवों को पड़ा भारी. जिले के 12 ग्राम पंचायतों में अधुरे पड़े सामुदायिक शौचालय देख बीफ़रे डीएम. विकास कार्यो में शिथिलता बरतने पर जनपद के तेज – तर्रार जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों का वेतन अगले आदेश तक बाधित कर दिया. साथ ही अगले 15 दिन के अंदर कार्यों को पूरा कराते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. यदि 15 दिनों के भीतर सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण नही होता है तो दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम व सीडीओ

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए परतावल ब्लॉक के बसवार, बुद्धिरामपुर , मलमलिया , परसौना, जददू पिपरा व रामपुर उपाध्याय, निचलौल ब्लॉक के बहरौली , भरवलिया व शिकारपुर तथा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बकैनिया हरैया, बेलभार , रजापुर व सिंहपुर कला में सामुदायिक शौचालय के अपूर्ण होने की बात सामने आई.

ये भी पढ़ें : सावधान! बिना हेल्मेट पहने चारपहिया वाहनों के भी हो रहे चालान

विकास कार्य न पूर्ण होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए परतावल के ग्राम विकास अधिकारी विवेक पटेल , पवन मद्धेशिया , विकास सिंह व ऋषिकेश पटेल , निचलौल ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी जयहिंद गौतम , विवेक कुमार व आशुतोष जायसवाल तथा लक्ष्मीपुर के ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सोनी , रामनाथ व अनुरोध कुमार का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है.

जब इस संदर्भ में जिलाधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को पूरा कराने में सभी अधिकारी समयसीमा का ध्यान रखे. जो भी कर्मी ध्यान नहीं रखेगा तथा विकास कार्यों में लेटलतीफी करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!