महराजगंज: लोकआस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संध्या अर्घ्य और मंगलवार के तड़के सुबह प्रातः अर्घ्य पर जनपद के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बलिया नाला छठ घाट पर सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा बलों की तैनाती और मेडिकल टीम की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

संध्या अर्घ्य के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो।

प्रातः अर्घ्य के दौरान छठ घाटों पर पहुचे DM, SP

एसपी ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहें और ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से निगरानी की जाए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!