महराजगंज: मनरेगा योजना बना भ्रष्टाचार का केंद्र, विदेश में नौकरी कर रहे युवक के खाते में भेज दी गई मनरेगा मज़दूरी. जागरूक ग्रामीणों की शिकायत के बाद खुली पोल, जाँच कर कार्यवाई करने का सख़्त निर्देश।
जानकारी के मुताबिक़ मिठौरा विकासखंड के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द में शिकायतकर्ता योगेश्वर मिश्रा पुत्र बद्री विशाल मिश्रा ने शनिवार की सुबह उपायुक्त श्रम रोजगार से शिकायत किया कर आरोप लगाया है कि लटूरहिया पोखरी का सुंदरीकरण कार्य जिसकी स्वीकृत ID WC/958486255823643163 है, उक्त कार्य स्थल पर बिना कार्य किए व्यक्तियों के खाते में मनरेगा मजदूरी भेज कर सरकारी धन का गबन किया गया है।
ये भी पढ़ें: #AncientTemple: 300 साल पुरानी चोरी और सर्पों का कहर: रहस्यमय कथा लिए कटहरा शिवधाम
शिकायत पत्र के मुताबिक विदेश गए ब्रह्मानंद पुत्र शंकर जिनका जॉब कार्ड संख्या 460 है जो दिनांक 27/04/2025 को विदेश चले गए, विदेश जाने के बाद ब्रह्मानंद पुत्र शंकर के जॉब कार्ड संख्या 460 में 3/06/2025 को लटूरहिया पोखरी के सुंदरीकरण कार्य करने के दौरान मजदूर बनाकर उनके खाते में मनरेगा मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है।
आरोप है कि उक्त प्रकरण की शिकायत पूर्व में ग्रामसभा निवासी घर भरन मौर्य ने 26/06/2025 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से किया था लेकिन अधिकारियों ने घर भरन मौर्य पर दबाव डालकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
वही पुनः इस भ्रष्टाचार से जुड़े प्रकरण में योगेश्वर मिश्रा पुत्र बद्री विशाल मिश्रा ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढें: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत विधायक और डीएफओ ने किया पौधारोपण
शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को विदेश गए व्यक्ति का ऑनलाइन टिकट, मास्टर रोल भुगतान की छाया प्रति संलग्न कर शिकायत पत्र सोपा है।
वही भ्रष्टाचार से जुड़े इस प्रकरण में जब Uptv की टीम उक्त ग्रामसभा में पहुँच विदेश गए ब्रह्मानंद पुत्र शंकर के घर पहुँच ब्रह्मानंद के पिता शंकर से मनरेगा मजदूरी भेजने की बात पर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर कहा कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान हमारे घर के सदस्यों ने मनरेगा मज़दूरी की है, वही वर्तमान प्रधान सचिदानंद मौर्य के कार्यकाल के दौरान हमारे घर के किसी भी सदस्य ने मनरेगा मजदूरी नही की है और हमारा पुत्र ब्रह्मानंद 3 महीने पूर्व ही विदेश चला गया है।
वही उक्त प्रकरण पर आरोपो से घिरे ग्रामसभा में तैनात रोजगार सेवक प्रमोद से जानकारी ली तो रोजगार सेवक ने विदेश गए ब्रह्मानंद के खाते में मनरेगा माजदूरी भेजने की बात को स्वीकार किया है।
सूत्र यह बताते है कि उक्त आरोपो से घिरे रोजगार सेवक प्रमोद करीब 4 ग्रामसभाओं में तैनात है अब ऐसे में लोगो के बीच कौतूहल यह है कि उक्त रोजगार सेवक के द्वारा ऐसे ही सभी अपने तैनाती वाले ग्रामसभाओं में भ्रष्टाचार किया जाता होगा।
वही ग्रामप्रधान सचिदानंद मौर्य ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा मामले की जाँच हो रही है दोषियों पर कार्यवाई होगी।
