महराजगंज ( पनियरा ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पनियरा क्षेत्र के ग्रामसभा सूचितपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

ये भी पढ़ें: पनियरा नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात, विधायक ने साढ़े इक्कीस घंटे बिजली आपूर्ति का किया शुभारंभ

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीते 8 वर्षों में प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाकर उत्तर प्रदेश ने वन क्षेत्र में 5 लाख एकड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इसी क्रम में इस वर्ष एक दिन में 37 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

वक्ताओं ने ‘धरती माता’ और ‘मां’ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पौधरोपण को एक पुण्य कार्य बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू सिंह, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, ग्राम प्रधान सूचितपुर राम निवास, ग्राम प्रधान तेंदुअहीया ब्रह्मानंद धारिया, ग्राम प्रधान रामनगर अनिल, पूर्व प्रधान पनियरा राजेश, पूर्व प्रधान गंगा, पूर्व प्रधान सुदामा यादव, ओम प्रकाश गिरी, धीरेंद्र पासवान, त्रिवेणी प्रसाद, प्रधान बैंदा संजय, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी, मेवा चौहान, जवाहर लाल साहनी, जतन पासवान, विशाल यादव, जोखन दुबे व प्रतिनिधि नंदू दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

You missed

error: Content is protected !!