maharajganj news

महराजगंज: जनपद में बढ़ रहे अत्याचारों, व घटनाओं के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान व बढ़ती ठंड के कारण चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह द्वारा जनपद में शांति कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए फरेंदा सर्किल के समस्त SHO/SO’S के साथ आपरेशन त्रिनेत्र के संबंध में गोष्ठी की गई।

ये भी पढ़ें : सिंचाई विभाग ने हटवाया अतिक्रमण, चलवाया बुल्डोजर

इसके साथ ही मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर लगायें गये कैमरों का निरीक्षण करने व संचालित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

आपको बता दें बीते महीनों से जनपद में तरह-तरह की घटनाओं को कुछ मनचलो द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जिसके रोकथाम के लिए जनपद पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद व सतर्क मोड में हो गयी है। जगह-जगह चेकिंग अभियान जोरो से चलाई जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। रात्रि के समय मे गस्ती व पेट्रोलिंग को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!