kavi sammelan

महाराजगंज: हिन्दुस्तानी एकेडेमी उप्र, प्रयागराज, पोएट्री क्लब, प्रयागराज, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 14 अगस्त 2022, रविवार, पूर्वाहन 11:00 बजे गाँधी सभागार , हिन्दुस्तानी एकेडमी में अखंड भारत दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री संजय राय, प्रदेश मंत्री, भाजपा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तानी एकेडेमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप श्रीमती केसरी देवी पटेल सांसद, फूलपुर एकेडेमी के सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि – संजय राय जी ने माँ भारती के जय गान के साथ अपना। वक्तव्य शुरू किया।

14 अगस्त – विभाजन की विभीषिका पर प्रकाश डाला। 1857 की क्रांति पर भारत के अगनित वीरों को याद किया। इलाहाबाद की धरा का गुणगान किया क्योकि यह धरती से आजदी के वीरों की कर्मस्थली रही। खिलाफत आंदोलन का विरोध करते हुए दंगाइयों पर कड़ा प्रहार किया। विभाजन की विभीषिका के हर पहलुओं पर पक्ष रखते हुए भीषण नरसन्हार के दर्द का बायां किया।

रसखान और रहीम के कवि कर्म को सराहा। रसखान की पंक्ति – मानुस हो तो वहीं रसखान… का वाचन किया । मोदी जी के धारा 370 हटाने और CAA कानून लागू करने के कार्य को सराहा। हिंदू जनमानस के सहिष्णुता को सराहा क्योकि वह किसी पर नाहक वार नहीं करते अगर करते तो भारत मे मुस्लिमो की जनसख्या तीव्र गति से ना बढ़ती। अंग्रेजो के फूट डालो राज करो की नीति का विस्तार करते हुए यह बताया कि कैसे उन विधर्मियो ने यह दुश्प्रचार किआ की भारत का सवर्ण तबका विदेशी मूल का है वह यहाँ का मूल निवासी नहीं है । वेदो मे वर्णित आयुर्वेद वैदिक गणित विज्ञान विमान शास्त्र सम्बंधित विज्ञान पर प्रकाश डाला एवं भारत के स्वार्णिम अतीत का गुणगान करते हुए अपने वक्तव्य को समाप्त किया।

ये भी पढ़ें- महराजगंज: जिले के इन 3 यंगस्टर अफसरों ने की UPTV कार्यालय पर धमाकेदार इंट्री- ऐतिहासिक साक्षात्कार

इस अवसर पर साहित्यिक संस्था नया परिमल का लोकार्पण भी किया गया ,जिसमेंसंस्था के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र त्रिपाठी एवं संस्था के सचिव तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर विनम्र सेन सिंह और विशिष्ट सदस्य डॉ बिपिन यादव (सहायक आचार्य , हिंदी विभाग , जवाहर लाल नेहरू स्मारक पी जी कॉलेज , महराजगंज ) भी सम्मिलित रहे !देशभक्ति कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. भालचंद्र त्रिपाठी (बहराइच) एवं संचालन डॉ. सुजीत सिंह ने किया।

कवि सम्मेलन में श्री अभय निर्भीक (लखनऊ), डॉ. शिवा त्रिपाठी (बस्ती), डॉ. लोकेश शुक्ल (प्रयागराज), डॉ. योगेंद्र मिश्र (प्रयागराज), डॉ. शैलेंद्र मधुर (प्रयागराज), डॉ. प्रकाश खेतान (प्रयागराज), डॉ. श्लेष गौतम (प्रयागराज), डॉ. विनम्र सेन सिंह (इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज), डॉ लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता (इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज), श्री संक्षेप बरनवाल (प्रयागराज) अपनी रचनाओं के माध्यम से बलिदानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ये भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में लगे ‘पाकिस्‍तान-जिंदाबाद’ के नारे, राष्‍ट्रीय ध्‍वज को उतारकर लगया हरा झंडा

कवियों ने देश भक्ति कविताओं के माध्यम से अपने भावों को प्रकट किया। और उपस्थित श्रोताओं में राष्ट्र प्रेम के संचार को और गति प्रदान की। कवियों की कवियों की पंक्तियां साथ मे संलग्न है। इस अवसर पर अजित सिंह ‘कठौली’, अभिषेक सिंह माइकल, श्री बृजेश पाण्डेय, सुजीत सिंह ,अमरेन्द्र त्रिपाठी, शैलेंद्र मौर्य ,सर्वेश सिंह,अतेन्द्र सिंह, शुभांकर सिंह,अजित विक्रम सिंह, अजित सिंह, अतुल द्विवेदी, और निर्विकार गिरि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!