महराजगंज : घुघुली थानाक्षेत्र के रामपुर बल्डीहा में बीती देर रात घरेलू विवाद में बड़े पुत्र ने अपने माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर व चाकू से गोदकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक घुघुली थानाक्षेत्र के रामपुर बलडीहा निवासी सुदर्शन ( 65 ) व पत्नी प्रभावती ( 60 ) के चार पुत्र हैं व दो पुत्रियां है। सभी की शादी हो गई है।

बीते कुछ माह पूर्व उक्त दंपति का करीब 50 डिसमिल से ज्यादा भूमि घुघुली वाया आनंदनगर प्रस्तावित रेलवे रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की गई है। रेल लाइन समिति के द्वारा की गई भूमि अधिग्रहण का मुआवजा करीब 87 लख रुपए दिया गया है।

पेट्रोल से जला पीड़ित बुजुर्ग सुदर्शन ( 65 ) 

पीड़ित प्रभावित ( 65 ) ने बताया कि मुआवजे में मिली धनराशि को उक्त दंपति ने अपने चार पुत्रों में करीब 10 – 10 लख रुपए व दोनों पुत्रियों में करीब तीन-तीन लाख रुपये बांट दिया है। बाकी शेष राशि उक्त दंपति ने अपने जीवन यापन के लिए अपने खाते में बचाकर रखा है।

बड़ा पुत्र राधेश्याम ( 50 ) कुशीनगर जनपद के पिपरा थानाक्षेत्र के बरवापट्टी अपने ससुराल में रहता है। राधेश्याम आए दिन अपने माता-पिता से और पैसे की मांग करता था जिसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था।

घायल पीड़ित बुजुर्ग प्रभावती ( 60 )

वहीं बीती रात राधे श्याम अपने साथ पेट्रोल व चाकू लेकर घुघुली थानाक्षेत्र के रामपुर बल्डीहा अपने घर पहुंचता है व घर के बाहर सो रहे अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है। घर के बाहर आग की लपटों व शोर सुनकर घर मे सो रही पत्नी प्रभावती आनन – फानन में बाहर आती है और अपने पति को बचाने दौड़ती है जिसे देख राधेश्याम ने अपनी मां को पकड़ते हुए चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया।

वहीं पड़ोसियों की सूचना पर घुघुली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचते हुए घायलों को प्राथमिकता से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया व आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वहीं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दोनों घायल दंपति की हालत नाजुक देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!