महराजगंज :  3 महीने पहले प्रेम विवाह कर आई सबरीन निशा का उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी के बाद विवाहिता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढें : सीएम डैशबोर्ड में महाराजगंज ने फिर मारी बाजी, DM अनुनय झा के नेतृत्व में पांचवीं बार नंबर 01

मिली जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासिनी सबरीन निशा ने महज कुछ माह पहले ही सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के चिउरहा निवासी फरहत अली से प्रेम-विवाह किया था प्रेम विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी हँसी – खुशी से एक साथ रहते थे।

ये भी पढें : महराजगंज को केंद्रीय विद्यालय का तोहफा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रयासों से पूरी हुई युवाओं की मांग

इसी बीच मंगलवार की सुबह उक्त विवाहीता सबरीन निशा का शव उसके ससुराल में अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से से लटकता बरामद हुआ है घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति व माँ जैनब खातून को हिरासत में ले लिया है साथ ही पूछताछ में जुट गई है।

वही इस पूरे मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम लगी हुई है वहीं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

0Shares

You missed

error: Content is protected !!