maharajganj news

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा के बरगदवा क्षेत्र से एसओजी, स्वाट एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 130 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक एसओजी प्रभारी महेंद्र यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी देवेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी की सूचना मिली। उक्त टीम ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकरार टोला कनरी के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन व एक बाइक यूपी 56 एफ 2923 समेत दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

उक्त टीम के पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान श्रवण कुमार भारती पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम सभा सेवतरी थाना परसामलिक तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान गणेश पुत्र सुग्रीव निवासी बनजरिया घेराई टोला थाना परासी राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम में हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार मिश्र, कुतुबुद्दीन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, कांस्टेबल राजवीर पाठक, दीपक सिंह, राजीव यादव, पवन कुमार, हृदय यादव, रामआशीष यादव, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 130 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!