maharajganj kolhui news

महराजगंज: बीते दिनों कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ ग्राम सभा मे निर्माणाधीन मैरेज हाल का छत गिरने से तीन लोगों की दब कर मौत हो गयी थी। जिसको डीएम व एसपी ने संज्ञान में लेते हुए जवाबदेही का आदेश दिया था। जिसके बाद निर्माणाधीन मैरेज हाल के मालिक व ठेकेदार की संलिप्तता पाई गई है। तीन मजदूरों की मौत के मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई तक उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर हुए प्यार को पाने के लिए प्रेमिका पहुँची दिल्ली से महराजगंज

आपको बता दें बीते बुधवार की घटना है जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रुद्रपुर शिवनाथ में एक मैरेज हाल का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माणाधीन मैरेज हॉल का निर्माण मानक के अनुसार न होने के कारण उसका छत अचानक भरभराकर गिर गया जिसमें कई सारे मज़दूर दब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।

इसे भी पढ़ें : मोहब्बत का पलड़ा भारी , हिन्दू से मुस्लिम बना अधिकारी Social Media Viral News

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक चले बचाव कार्य मे छत के नीचे दबे मजदूरों को शकुसल बाहर निकाल लिया गया तथा छत गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। रेस्क्यू किये गए घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

वहीं घटना में मृतक मजदूरों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मामले की जांच कर जवाबदेही का आदेश दिया था। जिसमे मकान मालिक व ठेकेदार समेत एक अन्य आरोपी पर गंभीर धाराओं व अनियमितता में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!