illegal mining in maharajganj

महराजगंज : अवैध बालू खनन माफियाओं पर डीएम ने कसा शिकंजा, देर रात हुई छापेमारी में प्रधान पति गिरफ्तार।

डीएम अनुनय झा के आदेशानुसार अवैध बालू खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा गया। कोठीभार थानाक्षेत्र के रानीपुर मझौवा गांव के पास छोटी गंडक नदी से अवैध खनन की सूचना पर सदर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में खनन निरीक्षक व कोठीभार पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की इस दौरान प्रधान पति मौके से गिरफ्त में आये व बाकी आरोपी नदी में कूद फ़रार हो गए।

इसे भी पढ़ें – डाक्टरों के देर से आने पर किन्नरों ने जमकर काटा हंगामा स्वास्थ्यकर्मियों सेकीमारपीट 

वही सदर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने बताया कि ख़ास मुखबिर की सूचना पर बीती रात खनन निरीक्षक अजित सिंह व कोठीभार पुलिस के साथ रानीपुर मझौवा गांव के पास छोटी गंडक से अवैध खनन हो रही थी।

जहाँ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई इस दौरान मौके पर अवैध खनन करा रहे रानीपुर मझौवा के प्रधान पति पुजारी यादव को गिरफ़्तार किया गया. वही खनन कर रहे छः मजदूर नदी नदी में कूद दूसरी ओर निकलकर फरार हो गए।

वही मौके पर पकड़े गए आरोपी को कोठीभार थाने लाया गया. जहा खनन निरीक्षक अजित कुमार की तहरीर पर अग्रीम कार्यवाही की गई।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!